फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तक्षशिला की मुस्कान का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के मालीपुर रोड स्थित तक्षशिला एकेडमी की कक्षा 8 की छात्रा मुस्कान गुप्ता ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने की सफलता हासिल की है। छात्रा ने जिला, मंडल व प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने के साथ ही इस बुलंदी पर पहुंची। छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी का इजहार किया है। गुरुवार को विद्यालय में मुस्कान को सम्मानित करने के साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

बसपा विधायक व कालेज प्रबंधक रितेश पांडेय ने मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि मुस्कान की इस सफलता ने न सिर्फ विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। खेल के क्षेत्र में ऐसे मेधावियों को आगे बढ़ाने के लिए उनका सतत प्रयास जारी रहेगा। छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके चहुमुखी विकास के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मुस्कान को सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक बलराम तिवारी ने बताया कि मुस्कान को 12 व 13 अक्तूबर को रोजी पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्णपदक से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें