आलापुर/राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बदमाशों ने बौरांव गांव के पास एक बीडीसीसी सदस्य को गोली मार दी। पैर में गोली लगने वह घायल हो गए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।
बताया जाता है कि बौरांव गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल उपाध्याय को बक्सापुर गांव के निकट बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात उस समय हुई, जब वे बाइक से भौरा गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवारों ने गोली मारी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घायल बीडीसी सदस्य का रामनगर पीएचसी में प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वारदात को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
वारदात के कुछ देर बाद ही सीओ आलापुर आरपी राय, जहांगीरगंज एसओ बीडी तिवारी व आलापुर प्रभारी राहुल कुमार मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राहुल ने बाइक पर सवार रहे तीन बदमाशों में से दो की पहचान भी कर ली है।