फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय फर्राटा रेस में इस्लाम व अंजली ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बीआरसी कार्यालय बंदीपुर में हुआ। प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ कराई गई। इसमें जीत के लिए छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। फर्राटा रेस 100 मीटर बालक वर्ग में इस्लाम व बालिका वर्ग में अंजली ने बाजी मारी।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भियांव सुनील कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। खेल में न सिर्फ शारीरिक मजबूती आती है, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। शारीरिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। उसी को ध्यान में रखकर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

प्राथमिक विद्यालय की 50 मीटर रेस में प्राथमिक विद्यालय नारीपुर के मनोज प्रथम, जबकि बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर की रागिनी प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कोरबा के इस्लाम प्रथम रहे। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मठिया की अंजली ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कोरिया के सलाम ने बाजी मारी तो बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर की रागिनी ने अपना परचम लहराया। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनूपगढ़ प्राथमिक विद्यालय के इस्लाम प्रथम स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नोहर की भारती अव्वल रहीं।

उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग की 400 मीटर रेस में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की प्रियंका ने बाजी मारी, वहीं, बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के विनय सिंह अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें