फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई करोड़ की लागत से अकबरपुर हवाईपट्टी के रन वे का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युद्ध समेत विभिन्न आपात दशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकने वाले अकबरपुर हवाईपट्टी पर रन-वे की मरम्मत कराए जाने को हरी झंडी मिली है। इसके लिए लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्गत किया है। रन वे की मरम्मत का कार्य प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। टेंडर आदि की प्रक्रिया के बाद नवंबर में मरम्मत का कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। रन वे के दुरुस्त होने से किसी भी खास मौके पर हवाई जहाज उतरने में अब और आसानी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट के निकट स्थित हवाई पट्टी देश की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। युद्ध की स्थिति में इस हवाई पट्टी की उपयोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। वैसे तो लगभग एक दशक पूर्व जहां क्षतिग्रस्त चारदीवारी का नए सिरे से निर्माण हुआ था, वहीं परिसर में लगभग तीन वर्ष पहले वीआईपी गेस्ट हाउस का निर्माण भी कराया गया था। लोकसभा व विधानसभा चुनाव के अलावा अन्य कई मुख्य मौकों पर राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए अक्सर हवाई जहाज या फिर हेलीकाप्टर से हवाईपट्टी पर ही उतरते हैं। हवाई जहाज उतरने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए एक रन वे का निर्माण कराया गया है। बीते कुछ समय से रन वे जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके निर्माण के लिए पूर्व में मंत्रालय व शासन को अवगत भी कराया गया।
प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि बीते दिनों रन वे की मरम्मत का प्रस्ताव उड्डयन विभाग को भेजा गया था। विभाग ने गत दिवस रन वे की मरम्मत कराए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी। लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से रन वे की मरम्मत का कार्य प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए आवश्यक राशि भी विभाग को शासन से प्राप्त हो गई है। मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू हो सके, इसके लिए आगामी दिनों में टेंडर आदि प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रेन वे की मरम्मत से हवाई जहाज उतरने में किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होगी।
विज्ञापन


शीघ्र शुरू होगा मरम्मत का कार्य
हवाईपट्टी पर रन वे की मरम्मत के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये भी विभाग को उपलब्ध करा दिया है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -एसके लाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें