फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृद्घ महिला के इलाज की चिंता छोड़ अस्पताल में भिड़े परिवारीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संपत्ति का मोह कुछ इस कदर चढ़ा कि जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध महिला के सामने ही इलाज की चिंता छोड़ उसके परिवारीजन आपस में भिड़ गए। असल में एक महिला की संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों ने आपस में विवाद करते हुए जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और सभी को लेकर कोतवाली चली गई।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली अंतर्गत शाहपुर कुरमौर गांव निवासिनी श्यामलली (80) लंबे समय से बीमार चल रही है। उसके तीन पौत्र दिवाकर, सुधाकर व शिवाकर पुत्रगण वेदप्रकाश लंबे समय से पंजाब में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। गांव में महिला की तीन पुत्री व एक भाई उसकी सेवा करते हैं। पुत्रियों व भाई ने बीमार महिला को बीते एक माह से जिला अस्पताल में भर्ती करा रखा है। पौत्रों का आरोप है कि इस बीच चारों ने मिलकर चार बीघा भूमि वरासत करा लिया, जबकि पुत्रियों का कहना है कि पौत्रों द्वारा मनमाने ढंग से संपत्ति हथियाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस बीच रविवार को तीनों पौत्र एकसाथ पहले गांव पहुंचे। यहां पता चला कि वृद्ध महिला जिला अस्पताल में हैं। इस पर वे सभी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां वृद्ध महिला, उसके भाई व उसकी तीनों पुत्रियों के साथ उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के हंगामे से जिला अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ते देख इस बीच कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल एनएन शर्मा पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों से जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें