फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के हंगामें पर भूमि पूजन किए बगैर बैरंग लौटे सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। रामपुर बनेथू पुल का भूमि पूजन करने गए सांसद हरिओम पाण्डेय को शुक्रवार को बैरंग वापस लौटना पड़ा। दरअसल ग्रामीणों के बीच ग्राम पंचायत में ही दो स्थानों पर भूमि पूजन को लेकर मतभेद की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को दोनों ही पक्ष के लोग अपने अपने स्थान पर निर्माण की मांग को लेकर अड़े थे। ग्रामीणों ने सांसद का घेराव कर अपनी बात उनके सामने रखी। सांसद ने भरोसा दिलाया कि कोई समुचित रास्ता निकालकर ही पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के रामपुर बनेथू गांव में बिसुही नदी पर बीते दिनों सांसद हरिओम पांडेय के प्रयासों से पुल निर्माण की घोषणा शासन ने की थी। ग्रामीण वहां पुल निर्माण को लेकर दो खेमों में बंट गए हैं। दो अलग अलग पुरवों में निर्माण के लिए ग्रामीणों ने खेमेबंदी कर रखी है, जिसे लेकर लंबे समय से गतिरोध बना हुआ है। इस बीच पुल निर्माण का भूमि पूजन करने के लिए शुक्रवार को सांसद हरिओम पांडेय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रामपुर बनेथू गांव पहुंचे। वहां उनके पहुंचते ही हंगामें का माहौल शुरू हो गया। ग्रामीणों ने अपने अपने खेमे में सांसद को लाने के लिए नारेबाजी व हंगामे का माहौल खड़ा कर दिया। दोनों ही पक्ष के ग्रामीण एक ही ग्राम पंचायत के अलग-अलग स्थानों पर निर्माण की मांग को लेकर अड़े हुए थे।
सांसद ने इस पर शुक्रवार को पुल निर्माण का भूमि पूजन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों से कहा कि पुल का निर्माण दोनों पक्ष के लोगों को संतुष्ट करने के बाद ही कराया जाएगा। ग्रामीणों को कतई उत्तेजित या परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके बाद सांसद वहां से लौट आए। देर शाम सांसद ने अमर उजाला से कहा कि पुल निर्माण के स्थान को लेकर ग्रामीणों के बीच कुछ मतभेद है। उसे निपटाकर ही पुल का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने खुद के घेराव से इन्कार किया, लेकिन कहा कि ग्रामीणों ने अलग-अलग मौजूद रहकर मेरे स्वागत में नारेबाजी जरूर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें