फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के बदौलत लोस चुनाव में फिर परचम लहराएगी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी का एहसास करना होगा। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अपना परचम लहराएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से काम करना होगा। युवा विंग को अपनी विशेष पहचान बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन


उक्त बातें सोमवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देश पर आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने कही। जलालपुर में आयोजित सदस्यता शिविर में उन्होंने पदाधिकारियों से अधिकाधिक लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया।

कहा कि युवाओं की सक्रियता ही संगठन व पार्टी की सफलता तय करेगी। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। शिविर में 25 से अधिक युवाओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। जिला मीडिया प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि जिला सदस्यता प्रमुख युवा मोर्चा प्रणव पाण्डेय अंकित व सह संयोजक पंकज वर्मा व सुमित शुक्ल को नामित किया गया।
विज्ञापन


16 मंडल सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया गया। पांच विधानसभा संयोजक नियुक्त किए गए। अकबरपुर विधानसभा संयोजक अमन सिंह, टांडा विधानसभा संयोजक पंकज तिवारी, आलापुर विधानसभा संयोजक बृजेश कुमार, कटेहरी विधानसभा संयोजक हरिशंकर को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में विशाल त्रिपाठी, अतुल व रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें