फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़, तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने रविवार रात एक अंतर्जनपदीय लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़ कर तीन लुटेरों को दबोचा लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के सात हजार रुपये व आभूषण समेत बाइक, तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने जिले में अपराधियों के धर पकड़ के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत पुलिस को मुखबिर के जरिए लुटेराें के संबंध में सटीक सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस सूचना पर रविवार रात एसओ महेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, कैलाश सिंह यादव, विनय सिंह, विजेंदर यादव, स्वॉट टीम प्रभारी मो. अरशद सिद्दीकी ने टीम के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की।

पुलिस ने वहां से रमेश उपाध्याय निवासी मेड़ीघाट नगड़ी थाना अखंडनगर जिला सुल्तानपुर, सुरेश सोनी व रमेश सोनी निवासीगण इंद्रलोक कालोनी, शहजादपुर कोतवाली अकबरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के सात हजार रुपये व आभूषण समेत बाइक, तमंचा व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो तीनों आरोपी लुटेरों का गैंग चलाते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने अंबेडकरनगर समेत सुल्तानपुर, आजमगढ़ व जौनपुर आदि जिलों में लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने अंजाम दे चुके कई लूट की वारदातों का खुलासा भी किया। आरोपियों ने पुलिस को अपने गैंग के कई सदस्यों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस उसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें