फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई चलती कार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर सोमवार की रात अचानक एक चलती कार आग के गोले के रूप में बदल गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से कार में लगी आग को बुझाया जा सका। हालांकि तब तक कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


सोमवार देर रात अकबरपुर से टांडा की तरफ आ रही एक कार में अचानक खेतापुर गांव के पास आग लग गई। इससे देखते ही देखते पूरी कार जल कर राख हो गई। बताया जाता है कि चालक बलराम मौर्य निवासी धनऊपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर अपने एक मित्र के साथ टांडा आ रहा था। चलती कार में हल्की सी आवाज आई और इसके बाद आग लग गई।

कार में सवार दोनों युवकों ने कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जल गई। घटना की सूचना पर डॉयल 100 सहित कोतवाल रामलखन पटेल व अलीगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय भी पहुंच गये। आसपास के लोगों की मदद से कार में लगी आग बुझायी जा सकी। लोगों का अनुमान है कि शायद कार गैस किट के जरिए चलायी जा रही थी। गैस में रिसाव होने के चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें