अंबेडकरनगर। बुधवार को साबरमती डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई अन्य ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों विलंब रहीं। यात्रियों को घंटों रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। ट्रेेनों के विलंब से चलने के चलते यात्री प्रतिदिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि कोहरे के चलते आए दिन ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। आए दिन कोई न कोई ट्रेन निरस्त भी रहती है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
कई यात्री अपना टिकट निरस्त कराने को विवश हुए। वहीं फरक्का अप निर्धारित समय से 4 घंटे, पटना कोटा अप साढ़े 14 घंटे, किसान डाउन 8 घंटे व साबरमती अप 4 घंटे विलंब रही। इससे यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। उधर स्टेशन अधीक्षक जियालाल का कहना है कि अधिकांश ट्रेनें समय से चलीं। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।