फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड़ से संवरेगी जिले की सूरत 

Wed, 24 Jan 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी दिवस पर बुधवार को जिले के विकास के लिए 11 करोड़ 82 लाख की परियोजनाओं की सौगात मिली। इसमें पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।  इन परियोजनाओं में लगभग 9 करोड़ की लागत से अकबरपुर नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र में ओवरहेड टैंक तथा मोटरपंप आदि की स्थापना के मुख्य कार्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सांसद हरिओम पांडेय ने टांडा विधायक संजू देवी व अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त के साथ परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार तेजी से विकास कार्यों की तरफ बढ़ रही है। जल्द ही जिले की सूरत संवर जाएगी। लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अकबरपुर नगर पालिका परिषद को 8 करोड़ 81 लाख 38 हजार रुपये की लागत से भारत सरकार की अमृत योजना की सौगात मिली।

योजना के तहत विस्तारीकृत नगर पालिका सीमा में शामिल तीन वार्ड सद्दरपुर, अहरिया व अमरौला के लिए तीन पंपहाउस, तीन ट्यूबवेल, एक स्टाफ क्वार्टर, 1500 किलो लीटर का एक ओवरहेड टैंक तथा 39 किमी लंबी पेयजल लाइन समेत कई अन्य कार्य शामिल हैं। इस कार्य से लगभग 2 हजार कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इन कार्यों का शिलान्यास सांसद हरिओम पाण्डेय ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से किया। पेयजल सुविधा से जुड़े इन कार्यों को जलनिगम द्वारा कराया जाएगा। ढाई सौ से अधिक की आबादी को संपर्क मार्ग से जोड़ने के क्रम में टांडा तहसील के कनासपुर संपर्क मार्ग, यहीं के महेशपुर संपर्क मार्ग, आलापुर के गोलवा संपर्क मार्ग, जलालपुर के हरिपालपुर संपर्क मार्ग तथा यहीं के बहादुरपुर संपर्क मार्ग के निर्माण का शिलान्यास भी सांसद हरिओम पाण्डेय ने टांडा विधायक संजू देवी की मौजूदगी में किया।

इन मार्गों का निर्माण 1 करोड़ 12 लाख 74 हजार रुपये से होगा। नवीन मण्डी परिषद अकबरपुर में 95 लाख की लागत से 1 हजार मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम, चारों तरफ सड़क तथा नाले निर्माण का शिलान्यास सांसद हरिओम पाण्डेय ने किया। जिला पंचायत की तरफ से रामनगर के तिघरा में इंटरलाकिंग कार्य, टांडा के ममरेजपुर ओदरा मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य तथा यहीं के रामपुर इंडीपिंडी में सीसी निर्माण का शिलान्यास तथा भियांव के रतना में सोलिंग कार्य, जलालपुर के भौरा में सोलिंग कार्य तथा रामनगर ब्लाक के रामनगर महुवल गांव में सीसी कार्य का लोकार्पण किया गया।

इन कार्यों में जिला पंचायत की तरफ से 40 लाख 63 हजार रुपये खर्च किए जा रहे। जिला पंचायतराज विभाग की तरफ से अकबरपुर ब्लाक के लारपुर, भियांव के मजगवां तथा रामनगर के शाहपुर महमूदपुर में 52 लाख 38 हजार की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण भी जनप्रतिनिधियों ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें