हादसों में किशोर समेत चार लोग घायल
अंबेडकरनगर। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
महरुआ क्षेत्र में ग्राम बरहां निवासी रमाशंकर (36) अपने 12 वर्षीय पुत्र प्रदीप के साथ गुरुवार को बाजार से खरीदारी कर बाइक से लौट रहा था। गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज क्षेत्र में एनटीपीसी निवासी राजेंद्र कुमार (40) बुधवार शाम बाइक से घर लौटते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर क्षेत्र में केदारनगर निवासी बाबूलाल (34) बुधवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसों के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।