फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्रामीण हुए सर्पदंश के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार ग्रामीणों को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

महरुआ निवासी बृजेश (26) को बुधवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थानान्तर्गत तिलहरा निवासी गंगाराम (45) गुरुवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो यगा।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बसखारी में मसड़ा मोहनपुर निवासी गिरिजा शंकर (38) को बुधवार शाम खेत में सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी बसखारी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर में नासिरपुर गांव निवासी काजल (23) को गुरुवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह घर की सफाई कर रही थी। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें