फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में व्यवधान पर 6 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार खींचने का विरोध करना पड़ा महंगा
विज्ञापन

जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। रिहायशी घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार खींचने का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया है। मामले में पुलिस ने छह ग्रामीणों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया है। इस केस में जेई ने ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व कार्य कर रही टीम से गालीगलौज करने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बारीडीहा सिकंदरपुर गांव में इनदिनों विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पावर कॉर्पोरेशन मनमाने तरीके से रिहायशी मकानों के ऊपर से हाईटेंशन तार खींच रहा है, जो भविष्य में बड़े खतरों को दावत दे सकता है।
विज्ञापन


इसके विरोध में ग्रामीणों ने गत दिवस तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था, और तहसील में आए एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। इस बीच बुधवार को विद्युत उपकेंद्र के जेई इंद्रबहादुर मौर्य की तहरीर पर जहांगीरगंज पुलिस ने गांव के पराग माधव सिंह, जयकृष्ण विश्वकर्मा, त्रिपुरारी, राघवेंद्र सहित दो अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


इसमें अभियंता ने ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, कार्यस्थल पर बलवा करने व टीम के साथ गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। एसओ बेचू सिंह यादव ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें