फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही वृद्धा को जीप ने रौंदा, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर हुए अन्य हादसों में चार घायल
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। सड़क पार करते वक्त एक बुजुर्ग महिला को बेकाबू जीप ने रौंद दिया। इसमें वह हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए।

भीटी थाना अंतर्गत भीटी बाजार निवासिनी कमला देवी (65) मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर अवस्था में उन्हें पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, बेवाना थाना अंतर्गत अशरफाबाद निवासी संतोष मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बेवाना बाजार के निकट सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। इससे न सिर्फ संतोष, बल्कि दूसरी बाइक पर सवार सुल्तानपुर जिले के कादीपुर निवासी राजेंद्र को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जलालपुर थाना अंतर्गत विश्रामपुर निवासी सनी यादव व मरहर निवासी राजन मंगलवार देर शाम एक ही बाइक से जलालपुर से विश्रामपुर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां राजेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें