फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक गुणांक के आधार पर जल्द तय हो तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द न शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। बीएड टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को विकास भवन के पास हुई। इसमें सात दिसंबर 2012 को प्राथमिक स्कूल में भर्ती संबंधित विज्ञापन के आधार पर सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शैक्षणिक गुणांक के तहत तैनाती करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि जल्द ही प्रदेश सरकार ने इस ओर ध्यान न दिया तो विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष आनंद रमन ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शैक्षणिक आधार पर तैनाती करने संबंधित विज्ञापन 7 दिसंबर 2012 को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निकाला गया था। गत दिवस न्यायालय ने स्वीकार किया था कि विज्ञापन के आधार पर यदि प्रदेश सरकार चाहे, तो टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की परिषदीय विद्यालयों में तैनाती कर सकती है। ऐसे में प्रदेश सरकार को चाहिए कि न्यायालय की संस्तुति को देखते हुए इस संबंध में ठोस कदम उठाए। इसी बीच बैठक में बीएड् संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश मौर्या ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। कहा कि अब परिषदीय स्कूलों में तैनाती को लेकर दोनों मोर्चा एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया नहीं शुरू की गई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। तय हुआ कि 31 जुलाई सोमवार को एक बार फिर से दोनों मोर्चा की संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल डीएम से मुलाकात कर सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान परशुराम राजभर, मुराद अली, अरविंद, विकास, रामतीरथ, राकेश यादव, प्रीति साहू, मंजू, राधा मौर्या, अमरजीत, मुन्ना गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें