फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार लोग पूरी रात रहे अंधेरे में

Fri, 24 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मीरानपुर में बदलने के लिए शुक्रवार शाम पहुंचा नया ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के मीरानपुर मोहल्ले की लगभग 15 हजार आबादी ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति से वंचित है। इससे तेज गर्मी व उमस से जूझने के अलावा पेयजल संकट से भी लोग परेशान हैं। तमाम लोग आसपास स्थित हैंडपंपों से पानी ढोते दिखाई पड़े।
विज्ञापन


उधर भीटी, जलालपुर व अकबरपुर तहसील के कई ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 हजार की आबादी विद्युत आपूर्ति से वंचित है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो बारिश का दौर तेज होने पर यह संकट और ज्यादा बड़ा होकर सामने आएगा।

 पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा जिला मुख्यालय की 15 हजार से अधिक की आबादी को भुगतना पड़ा है। गुरुवार दोपहर बाद से मीरानपुर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो स्थानीय लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है, कुछ देर में ठीक करा दिया जाएगा। देर शाम तक खराबी नहीं दूर हुई तो एक बार फिर से उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इस बार बताया गया कि ट्रांसफार्मर बदलना पड़ेगा जो शुक्रवार को ही हो पाएगा।

नतीजतन पूरी रात भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे। शुक्रवार सुबह से ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा दिया जाता रहा लेकिन अपराह्न बाद तक ऐसा नहीं हो सका। नतीजतन मीरानपुर व निकटवर्ती क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। इससे लगभग 15 हजार की आबादी विद्युत आपूर्ति से शाम तक वंचित रही।

सबसे ज्यादा परेशानी उपभोक्ताओं को पेयजल संकट को लेकर हुई। जिन घरों में हैंडपंप नहीं लगा है, उन्हें निकट के हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों का भी हाल बेहाल रहा। अकबरपुर विद्युत वितरण खंड से जुड़े भीटी, अकबरपुर व जलालपुर विकास खंड के दो दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति पिछले 48 घंटे से ठप पड़ी है।

दरअसल बीते दिनों आई आंधी में कई जगह तार व खंभे टूटकर गिर पड़े थे जिन्हें अभी तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। टांडा विकास खंड के केदारनगर, एनटीपीसी क्षेत्र व अरिया बाजार आदि जगहों पर भी विद्युत आपूर्ति दो दिनों से ठप पड़ी हुई है।

आलापुर तहसील क्षेत्र के भी लगभग एक दर्जन गांवों में पिछले 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 20 हजार की आबादी भी विद्युत आपूर्ति से वंचित चल रही है। अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि फैजाबाद रोड स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी।

पहले ठीक कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। अब उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में तार व खंभे टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई है जिन्हें दुरुस्त करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें