फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोग और आए डायरिया की चपेट में
विज्ञापन

सभी जिला अस्पताल में भर्ती, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। चौबीस घंटे के दौरान पांच लोग और डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत नासिरपुर गांव निवासी अमरनाथ (65) पुत्र केवला प्रसाद शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गए। उल्टी व दस्त के बीच परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत नासिरपुर गांव निवासिनी करोरा देवी (70) पत्नी रामनेवल को डायरिया की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत खजूरडीह गांव निवासिनी रेखा (60) पत्नी रामदास को रविवार सुबह उल्टी-दस्त शुरू हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, हंसवर थाना अंतर्गत सागरपट्टी गांव निवासिनी रीता (28) पत्नी राजेंद्र को शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा बेवाना थाना अंतर्गत अशरफाबाद निवासी अमर बहादुर (28) पुत्र दयाशंकर को शनिवार देर रात उल्टी-दस्त शुरू हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें