फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, दो गंभीर
बाइक सवार घायलों ने नहीं पहना था हेल्मेट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासिनी महिला को रविवार देर शाम बाजार के निकट सड़क पार करने के बाद जीप ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इससे पहले कि उसे ले जाने की तैयारी की जाती, उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासिनी कौशल्या (60) पत्नी साधू को रविवार देर शाम बाजार के निकट सड़क पार करने के बाद जीप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इससे पहले कि उसे ले जाने की तैयारी की जाती, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत धवरुआ गांव निवासी अजय कुमार (21) पुत्र हौसिला शनिवार देर शाम बाइक से सुल्तानपुर के दोस्तपुर जाते समय दोस्तपुर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत शुकुलबाजार निवासी आमिर खान (11) रविवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासिनी कौशिल्या (60) पत्नी सिद्धू शनिवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा अलीगंज थाना अंतर्गत सूरापुर गांव निवासी महेंद्र (22) पुत्र रमाशंकर शनिवार देर शाम टांडा से बाइक से घर आते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें