फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग जख्मी
घायल बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेल्मेट
अमर उजाला ब्यूरो
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के साहबतारा मोहल्ला निवासी एक युवक गुरुवार रात स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे नगपुर सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
साहबतारा मोहल्ला निवासी तौकीर (19) पुत्र अमानुल्लाह गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे सामान की खरीदारी के लिए स्कूटी से निकला था। वह खरीदारी कर घर लौट रहा था कि अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिवारीजन उसे लेकर नगपुर सीएचसी गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। मामले में छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मिर्जापुर निवासी रामसुभग (68) पुत्र अमृतलाल शुक्रवार सुबह पहितीपुर रोड पर जाते समय जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर गांव निवासी जगराम (25) पुत्र देवराज शुक्रवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय छज्जापुर मोहल्ला के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी मोहम्मद हमीद (21) पुत्र मोहम्मद फारूख गुरुवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से जलालपुर बाजार में घायल हो गया। वह बाइक से घर जा रहा था। उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा महरुआ थाना अंतर्गत कर्मापुर गांव निवासी रामू (25) पुत्र सिद्धू गुरुवार देर शाम बाइक से महरुआ बाजार से घर जाते समय बाजार के निकट ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें