फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार पर हमला, फायरिंग
विज्ञापन

विद्युतनगर। एनटीपीसी के एक ठेकेदार पर हमला करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने हमला करने के अलावा वाहन में तोड़फोड़ करने व मजदूरों को कार्य न करने को लेकर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में ठेकेदार कृष्णकुमार ने कहा कि राजू यादव निवासी अलीगंज खुद को मजदूरों का अध्यक्ष कहता है। वह अक्सर मजदूरों को विभिन्न प्रकार से धमकाता रहता है। शुक्रवार को वह अपनी जीप से एनटीपीसी की तरफ जा रहा था। एक दुकान के सामने वह रुका तो इसी बीच राजू यादव आ गया। उसने न सिर्फ उनके वाहन में तोड़फोड़ की, बल्कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें