पूर्व ग्राम प्रधान छह माह के लिए जिला बदर
आलापुर। न्यौरी निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अबुल कासिम के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। उन्हें छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। बताया जाता है कि उनके विरुद्ध आलापुर थाने में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक उनके क्षेत्र में बने रहने से कानून एवं शांति व्यवस्था को खतरा हो सकता है। इसके चलते ही पुलिस ने उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई शुरू की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे अपनी मंजूरी दे दी। इसमें पूर्व ग्राम प्रधान को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। थाना प्रभारी डीसी गुप्त ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।