फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सामने से डिग्गी तोड़ चोरों ने उड़ाए 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के सामने डिग्गी तोड़ उड़ाए 40 हजार
विज्ञापन

टांडा। पंजाब नेशनल बैंक शाखा टांडा के पास से बाइक की डिग्गी तोड़ कर चोरों ने 40 हजार रुपए व अन्य कागजात उड़ा दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। घटना की सूचना पर टांडा पुलिस बैंक पहुंची और आवश्यक छानबीन की लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

टांडा तहसील क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी रामरूप ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी। बताया कि वह बुधवार पूर्वाह्न पंजाब नेशनल बैंक शाखा टांडा पहुंचे। उन्होंने शाखा से 40 हजार रुपए निकाले और डिग्गी में रख दिया। इसके बाद वह अपने खाते से आधार लिंक कराने के लिए फिर शाखा के अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि डिग्गी खुली है। यह देख उनके होश उड़ गए। डिग्गी में रखा 40 हजार रुपए व अन्य जरूरी कागजात भी नदारद थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी को दी। छानबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय अभी छानबीन कर रही है। कोतवाल मनोज पंत ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें