फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा पर खर्च होंगे 1.20 करोड़ रुपये

Mon, 17 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गर्मियों में ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड न पड़े और खराब न हो, इसके लिए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को अर्थिंग प्वाइंट से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रांसफार्मरों पर अर्थिंग लगाने पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की 23 लाख से अधिक आबादी को 30 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। गर्मी में लोड बढ़ने के बाद ट्रांसफार्मर अचानक फुंक जाते हैं। ज्यादातर ट्रांसफार्मर अर्थिंग न होने से फुंक रहे थे। इसे देखते हुए अब सभी ट्रांसफार्मरों पर अर्थिंग लगाने का कार्य कराया जाएगा। पहले चरण में 810 ट्रांसफार्मरों पर यह कार्य कराया जाएगा। अकबरपुर में करीब 20 ट्रांसफार्मर पर अर्थिंग प्वाइंट बना दिए गए हैं। अन्य ट्रांसफार्मर को अर्थिंग प्वाइंट से जोड़ा जा रहा है। अकबरपुर डिवीजन के साथ पूरे जिले में यह कार्य कराया जाना है।

करंट से भी बचाएगा अर्थिंग प्वाइंट



ट्रांसफार्मर के नजदीक बने अर्थिंग प्वाइंट ट्रांसफार्मर को न्यूट्रल और बाडी में करंट की समस्या से बचाएगा। अर्थिंग प्वाइंट वाटर लेवल तक बोरिंग होने के बाद लगेगी तो ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने पर बाॅडी पर करंट प्रभावी नहीं रहेगा। न्यूट्रल में भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी। किसी भी अनहोनी से क्षेत्रीय लोग भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

-
अर्थिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे
गर्मी से पहले बिजली सुधार के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत 1.20 करोड़ रुपये की लागत से 810 ट्रांसफार्मर पर अर्थिंग प्वाइंट लगाए जाने हैं। कई ट्रांसफार्मरों पर अर्थिंग लगाने कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अनुभव कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें