फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली मिले तो शुरू हो 12 अस्पतालों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अबेंडकरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए बनकर तैयार 12 उप स्वास्थ्य केंद्रों को बिजली कनेक्शन का इंतजार हैं। इनका निर्माण पूरा हुए छह माह से अधिक का समय हो गया लेकिन अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। अगर बिजली कनेक्शन हो गया होता तो अस्पताल का संचालन शुरू होने से लगभग 60 हजार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ मिलता।
जिले में छह करोड़ की लागत से वर्ष 2023 में 19 नए उपकेंद्रों के निर्माण की मंजूरी मिली। 31 लाख 71 हजार की लागत से बनने वाले प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को मिली। विभाग के अनुसार कार्यदायी संस्था ने जनवरी माह में ही निर्माण पूरा कर भवन में बिजली लगाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र भेजा। इनमें से छह को तो बिजली कनेक्शन मिल गया लेकिन 12 उपकेंद्रों में अभी तक कोई प्रगति नहीं हो सकी। इससे इन केंद्रों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अगर समय से इन स्वास्थ्य केंद्रों पर बिजली लग गई होती तो 60 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलता।
विज्ञापन




इन उप केंद्र पर नहीं है बिजली
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 12 उपकेंद्रों में बिजली कनेक्शन न होने से संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसमें जनेश्वरी बुर्जग, माझा कम्हरिया, गौरा महमूदपुर, रामकोला ,सुल्तानपुर कबीरपुर,अछती, सैदपुर लडूवाडीह, चितईपटटी, गुआवांजमाल, करमिश्रपुर, निकसपुर व मगुराडीला शामिल हैं।
विज्ञापन




जल्द शुरू होगा संचालन
उप स्वास्थ्य केंद्राें पर बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग को प्रस्ताव दिया गया था लेकिन कुछ केंद्रों का स्टीमेट अधिक होने के कारण पुन: निदेशालय को पत्र भेजा गया है। जल्द ही बिजली कनेक्शन करा कर उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। - रामचंद्र प्रजापति, अवर अभियंता स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें