अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के 17 चिकित्सकों समेत शनिवार को कोरोना संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई। इससे पहले शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कई चिकित्सक व कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। इस बीच शनिवार को जिन क्षेत्रों में नए कोरोना संक्रमित सामने आए उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर सेनेटाइजेशन अभियान चलाया।
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई है। जिन क्षेत्रों में शनिवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर ना सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनेटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के कुल 116 नए मामले सामने आए। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के 17 चिकित्सक भी शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के कई चिकित्सक और कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे।