अंबेडकनगर। जिले में पांच लाख किसान खेती करते हैं। खरीफ की बोआई को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को समय से खाद व बीज उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है। इस बार जिले में 1127 क्विंटल धान की बीज किसानों को वितरित करने के लिए आवंटित कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को जिले में गेहूं बीज की पहली खेप 450 क्विंटल धान पहुंच जाएगा। इसको सोमवार तक वितरण कराया जाएगा। बीज वितरण के लिए रेट निर्धारित हो गए हैं। किसानों को आवश्यकतानुसार बीज, खाद के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारी चल रही है।किसानोंं को विभाग 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराएगा।
-
खेती जोताई करके मेड़बंदी कर दें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के वैज्ञानिक डा. शशांक सिंह का कहना है कि किसान खेत की जोताई करके मेडबंदी कर दे, जिससे बारिश होने पर खेतों का पानी बहने न पाए। अच्छी बारिश होने पर मई के आखिरी या जून के प्रथम सप्ताह में धान की नर्सरी डाल सकते हैं।
किस बीज की कितनी है दर
फसल-संस्था से क्रय दर-फुटकर विक्रय दर
धानमोटा-4077-4480
धानमहीन-4103-4509
धानबासमती-5,586-6,138
तिल-18,120-18,680
सोयाबीन-7,233-7,695
अरहर अल्पावधि-16628-17142
संकुल बाजरा-6,644-7,068
रागी-8156-8585
अरहर दीर्घावधि-15,311-15,785
-
खरीफ बोआई का लक्ष्य निर्धारित
खरीफ की बोआई को लेकर लक्ष्य निर्धारित हो गया है। इस बार एक लाख 51 हजार हेक्टेयर में बोआई होगी। बीज वितरण के लिए दर निर्धारित कर दी गई है। किसानों को आवश्यकतानुसार बीज व खाद उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है।
पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी