फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालयों पर फेरे लेंगे 111 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 111 युगल जोड़े 5 दिसंबर को विवाह बंधन में बंध कर सात फेरे लेंगे। जिले के सभी 9 ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग व ब्लॉक प्रशासन कर रहा हऐ। विवाह में हिस्सेदारी के लिए अब तक आए आवेदनों के आधार पर पर 106 हिन्दू और 5 मुस्लिम युगल जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन

आयोजन के एक दिन पहले तक इसमें आवेदन करने वाले जोड़े को सामूहिक विवाह में शामिल होने का मौका मिलेगा। योजना के तहत सरकार प्रत्येक युगल जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये की राशि खर्च करेगी। इसमें 35 हजार रुपये नवविवाहित जोड़े के खाते में जाएगा और 10 हजार रुपये के उपहार भेंट किए जाएंगे जबकि 6 हजार की राशि वैवाहिक आयोजन पर खर्च होगी।
शासन से सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथि निर्धारित हो जाने के बाद से समाज कल्याण विभाग व ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने यहां सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा करें ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। शासन का निर्देश है कि जिन ब्लॉकों में जोड़ों की संख्या 10 से कम होगी, वहां आयोजन नही होगा। उस ब्लॉक के जोड़ों का निकटवर्ती ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें