सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमौली निवासी विजय (25) पुत्र कमला प्रसाद गुरुवार को अमौली के निकट आमने-सामने हुई बाइक की भिड़ंत में घायल हो गए। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जलालपुर क्षेत्र के छीेटेपट्टी निवासी शिवबेचन (58) पुत्र रामदेव गुरुवार शाम साइकिल से जलालपुर आया था। बाजार में एक पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया। इसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना निवासी राजन (16) पुत्र दीनानाथ गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आया था।
पहितीपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आलापुर थाना क्षेत्र के हरदोपुर निवासी दयाराम (65) रामअभिलाख शुक्रवार को रामनगर बाजार में साइकिल से सड़क पार कर रहा था। अज्ञात बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासिनी फूला (25) पत्नी अरविन्द शुक्रवार को गांव के निकट एक वाहन से मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गईं। इसी क्षेत्र के हरीपुर निवासी रामअजोर (62) पुत्र रामनाथ शुक्रवार दोपहर में हरीपुर गांव के पास दो पहिया की चपेट में आकर घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसकी हालत भी गंभीर बतायी जाती है।
अकबरपुर क्षेत्र के शहजादपुर निवासी धर्मेन्द्र (16 ) पुत्र रामफेर शुक्रवार को अकबरपुर तहसील तिराहे के निकट एक चार वाहन की टक्कर से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के सुईडीह गांव निवासिनी सुनीता (32) पत्नी चन्द्रभान शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना में जख्मी हो गई। घटना गांव के निकट हुई।
अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से वह घायल हो गईं। जैतपुर थाना क्षेत्र के बूढनापुर निवासी रामभेज (85) पुत्र छोटकुन शुनिवार सुबह मार्ग दुर्घटना में गांव के निकट घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासिनी सरस्वती (60) पत्नी कपिल गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना निवासी राजेन्द्र प्रसाद (55) पुत्र रामबेचन शुक्रवार देर शाम बाजार में मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। वे बेवाना थाने के निकट वह सड़क पार कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसकी हालत भी गंभीर बताई जाती है।