फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Sat, 24 Oct 2015 11:31 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगपुर निवासी रामगिरीश (46) पुत्र अच्छेलाल शनिवार सुबह करीब पौने पांच बजे रोज की तरह मार्निग वाक पर निकला था। वह टहलते हुए गांव के बाहर बनी पुलिया पर जाकर बैठ गया। इसी बीच ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी परिवारीजनों को तब हुई जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए निकले। रामगिरीश को पुलिया के बगल गिरा पड़ा देख ग्रामीणों ने गुहार लगाई। उसके शरीर पर विद्युत तार लिपटे हुए थे। तत्काल गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। सूचना विद्युतकर्मियों को दी गई।

आपूर्ति ठप होने के बाद रामगिरीश को तार से अलग किया गया।  इस घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत तार के चलते ही यह हादसा हुआ है। इसके लिए सीधे तौर पर विद्युत अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


कहा गया कि दोषी विद्युत अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी तय की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक ऐसे मामलों में गिरफ्तारी तय नहीं की जाएगी, तब तक जर्जर विद्युत तार को बदलने की सुध विभाग नहीं लेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें