कटेहरी ब्लॉक में तार पर गिरा पेड़।
अंबेडकरनगर। शहर से लेकर गांवों तक पेड़ गिरने, ब्रेक डाउन और अन्य कारणों से हुए फाॅल्ट के चलते 100 से अधिक गांव की बिजली पूरी रात गुल रही। सुलेमपुर बिजली घर से इस्माइलपुर, साबतपुर, जल्लापुर, सलेमपुर, इक्डल्ला, अजमेरी बादशाहपुर, सिसवा समेत 30 गांव की 20 हजार आबाद को बिजली आपूर्ति दी जाती है। रविवार शाम छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात एक बजे आपूर्ति बहाल कराई गई। रात तीन बजे कुर्की बिजली घर की बिजली अचानक ठप हो गई। पहाड़पुर, आदिपुर, बूढ़नपुर, कुर्की, महमदपुर, अफजलपुर, कुर्की बाजार समेत 50 गांव की बिजली में अंधेरा छा गया। सोमवार सुबह सात बजे डिस्क पंक्चर होने की जानकारी पर तीन घंटे की मेहनत के बाद ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई। कटेहरी बिजली घर के कटेहरी ब्लॉक में रविवार रात 12 बजे बिजली के तार पर पेड़ उखड़ कर गिरने से इससे संचालित गोसाईपूरा, यादवनगर, भीखीपुर, सरैया, खेमापुर, सोनावां, पटेलनगर समेत 20 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। स्थानीय राजितराम वर्मा, सुशील कुमार, विवेक तिवारी, अजय यादव आदि ने बताया कि पेड का कटान कराने में लापरवाही का खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी।
बारिश के चलते आई समस्या
बारिश के चलते कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने व अन्य फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। कटेहरी ब्लॉक में बिजली तार पर गिरे पेड़ को बिजलीकर्मियों से कटवाया जा रहा है। देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। अन्य स्थानों पर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
- अनुभव कुमार, अधीक्षण अभियंता