फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सर्पदंश से बालिका की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 04 Aug 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में रविवार की शाम सर्पदंश की शिकार बालिका की मौत हो गई। मखदूमपुर निवासी अनिल की 9 वर्षीय पुत्री पायल रविवार को शाम लगभग आठ बजे घर में कार्य कर रही थी। उसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। बालिका की हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए बसखारी के निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन स्थिति गंभीर थी। काफी प्रयास के बावजूद रात में बालिका की मौत हो गई। मृतक पायल अपने माता-पिता की पांच संतानों में सबसे छोटी थी। बच्ची की असमय मृत्यु से मां व अन्य, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें