फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में 100 सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर कुल 100 सीसीटीवी कैमरों के जरिए आपराधिक तत्वों तथा पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने की तैयारी की है। यह जानकारी सोमवार को एसपी अजीत सिन्हा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अकबरपुर नगर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। बीते दिनों हुई इसकी समीक्षा में पाया गया कि सरकारी व निजी मिलाकर कुल 24 सीसीटीवी कैमरे जिला मुख्यालय पर चालू हालत में हैं। इनकी फुटेज से पुलिस को अक्सर जरूरी मदद मिलती रहती है। अब तय किया गया है कि नगर में कुल सीसीटीवी कैमरों की संख्या लगभग 75 और बढ़ाई जाएगी।
इसमें यह आकलन कराया जा रहा है कि अलग-अलग क्षेत्रों में कौन-कौन से व्यापारी, गणमान्य नागरिक तथा अन्य संस्थान की तरफ से कैमरे लगवाए जा सकते हैं। ऐसे लोग खुद के घरों, दुकानों व प्रतिष्ठान पर ऐसे कैमरे लगवाएंगे, जिनसे उनको मदद मिलने के साथ ही कैमरों का रुख मार्गों पर होने से पुलिस को भी सहायता मिलेगी। नागरिकों के सहयोग के बाद जितने कैमरों की जरूरत शेष रह जाएगी, वह पुलिस विभाग की तरफ से लगवाए जाएंगे। इन कार्यों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें