फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मासूम से दुष्कर्म में 10 वर्ष की कैद

Sat, 15 Nov 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के दोषी इंद्रजीत को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार नेे 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 16 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड की 75 प्रतिशत राशि पीड़िता को दी जाएगी। घटना से लेकर सजा होने का फैसला 20 माह में आया है।
विज्ञापन



इब्राहिमपुर इलाके की एक महिला ने 13 मार्च 2024 को पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनकी चार वर्षीय पुत्री इलाके के ही इंद्रजीत के घर उसके तीन वर्षीय पुत्र के साथ खेल रही थी। घर पर इंद्रजीत भी था। महिला अपनी सास के साथ बातचीत कर रही थी, तभी इंद्रजीत के घर से उनकी बेटी के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। अंदर पहुंचकर देखा तो इंद्रजीत उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर इंद्रजीत भाग गया था। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें