अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को लेकर सोमवार का दिन राहत भरा रहा। जिले में मात्र 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2867 हो गई है। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने अपील करते हुए कहा कि लोग जिस प्रकार से अभी तक एहतियात बरतते चले आ रहे हैं। इसी प्रकार से आगे भी सावधानी बरतें। जिससे कि शीघ्र ही जिले को कोरोना मुक्त घोषित किया जा सके।
लगातार बढ़ते कोरोना के बीच बीते 3 दिनों से जिले में राहत है। न सिर्फ कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है, बल्कि मरने वालों पर भी अंकुश लगा है। इस बीच सोमवार को मात्र 10 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2867 हो गई है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से अब तक एहतियात बरतते आए हैं, इसी प्रकार से आगे भी सावधानी बरतें। जिससे कि जिले को शीघ्र ही कोरोना मुक्त घोषित किया जा सके। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही कोरोना वैक्सीन टीका जरूर लगवाएं, जिससे कि जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो सके।