फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1120 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना से पूरी तरह जिले को मुक्त करने के लिए टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। सोमवार को जिले के 28 केंद्रों के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन किया गया। इस बीच 1120 नागरिकों ने बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण से ही कोरोना से जंग जीता जा सकेगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिले के 28 केंद्रों के 30 बूथों पर सुचारु रूप से टीकाकरण अभियान चला। सुबह से ही संबंधित बूथों पर टीका लगवाने के लिए नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अपराह्न तक जारी रहा। लोगों को टीका लगने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद रहे।
इस बीच जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि सोमवार को 28 केंद्रों के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। इस दौरान कुल 3200 नागरिकों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1120 लोगोें ने टीका लगवाया। बताया कि टीकाकरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए शत-प्रतिशत टीका जरूर लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें