उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर उजाला की लखनऊ वेबसाइट लॉन्च की तो उन्हें ये देखकर आश्चर्यजनक खुशी हुई कि कुछ मिनट पहले खींची गई दीप प्रज्ज्वलन की फोटो वेबसाइट पर मौजूद थी।
उन्होंने आश्यर्च से पूछा, 'वाह, आप लोगों ने इतनी जल्दी वेबसाइट अपडेट कर दी? ये फोटो तो इसी मंच की है।'
सीएम ने लॉन्च की अमर उजाला की लखनऊ वेबसाइट
वेबसाइट के बारे में आरंभिक जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि वे समय मिलने पर पूरी वेबसाइट देखेंगे। अखिलेश ने सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला की लखनऊ वेबसाइट का लोकार्पण किया।
लखनऊ वासियों और दुनिया भर में बसे लखनऊ के अप्रवासियों के लिए अमर उजाला की ये वेबसाइट तैयार की गई है। इस वेबसाइट पर खबरों के अलावा पाठकों के लिए उपयोगी बहुत सी सामग्री दी गई है।
वेबसाइट lucknow.amarujala.com को कंप्यूटर के अलावा टैबलेट और मोबाइल पर देखी जा सकती है।
आश्चर्यचकित रह गए मेहमान
अखिलेश यादव अमर उजाला के प्रतिभा सम्मान समारोह में आए थे और वहीं उन्होंने अमर उजाला की लखनऊ साइट को लॉन्च किया। उनके साथ वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल भी मौजूद थे।
देखें, अमर उजाला की लखनऊ वेबसाइट की लॉन्चिंग की झलकियां
अखिलेश ने टैबलेट पर वेबसाइट खोलकर उसे लखनऊ की जनता को समर्पित करने के खुश हुए। साथ ही उन्हें आश्चर्य हुआ कि वेबसाइट पर खबरें इतनी जल्दी अपडेट हो रही हैं। उन्हें जब ये जानकारी दी गई तो उन्होंने खुशी जाहिर की।
मुख्यमंत्री ने किया 'सफलता सामयिकी' का विमोचन
प्रोफेसर यशपाल ने भी कहा, 'बहुत बढ़िया है।' वे भी वेबसाइट के फीचर्स को ध्यान से देखते रहे।