अमर उजाला ‘सर्वश्रेष्ठ सरपंच’ अभियान के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों से 50 अलग-अलग सरपंचों के वीडियो शूट होने के बाद हमारी वेबसाइट पर लाइव हो चुके हैं। अपने पसंदीदा सरपंच को जिताने के लिए उन्हें लाइक करें।
अमर उजाला ‘सर्वश्रेष्ठ सरपंच’ अभियान के तहत वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चुने गए 50 सरपंचों के वीडियो हमारी वेबसाइट पर लाइव हैं। अब इस अभियान के अंतिम चरण के लिए इन सभी वीडियो पर वोटिंग कराई जा रही है। इसके तहत आपको अपने पसंदीदा सरपंच को जिताने के लिए उनके वीडियो पर जाकर उसे लाइक करना होगा।
लखनऊ में होगा मेगा फिनाले
सरपंचों के लाइव वीडियो पर लाइक की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद हमारी आंतरिक टीम नौ श्रेणियों के लिए नौ विजेताओं के नाम फाइनल करेगी। ये नौ श्रेणियां इस तरह हैं:
विज्ञापन
1. जल संरक्षण
2. रोशन गांव
3. शिक्षा
4. स्वच्छता
5. आरोग्य और पर्यावरण
6. कृषि क्रांति
7. सुरक्षा और प्रबंध
8. डिजिटल ग्राम
9. ग्राम का सर्वांगीर्ण विकास
इस माह होने वाले फाइनल इवेंट में इन 50 सरपंचों को बुलाया जाएगा और यहां पर नौ विजेता सरपंचों को पुरस्कार और अन्य सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अभियान के बारे में
अमर उजाला सर्वश्रेष्ठ सरपंच सम्मान अभियान बजाज प्लेटिना के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास के लिए काम करने वाले श्रेष्ठ सरपंचों को सम्मानित करना इसका उद्देश्य है। इसमें चुने जाने वाले नौ सरपंचों को बजाज की तरफ से प्लेटिना 110 CC ABS बाइक मुख्य पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इस अभियान की विस्तृत जानकारी के लिए आप हमारी सर्वश्रेष्ठ सरपंच की वेबसाइट https://www.amarujala.com/event-2023-sarvashreshth-sarpanch पर विजिट कर सकते हैं।