फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : धूमनगंज से स्कूटी चोरी कर मथुरा पहुंचा युवक, ई-चालान ने खोली पोल, फोटो में दिखा परिचित युवक

Sun, 02 Aug 2026 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज से चोरी हुई स्कूटी का सुराग मथुरा ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान से मिला है। चालान का मैसेज फोन पर आने के बाद पीड़ित ने फोटो देखी तो स्कूटी चला रहा युवक कॉलोनी का ही परिचित निकला। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
स्कूटी की चालान। सांकेतिक चित्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज से चोरी हुई स्कूटी का सुराग मथुरा ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान से मिला है। चालान का मैसेज फोन पर आने के बाद पीड़ित ने फोटो देखी तो स्कूटी चला रहा युवक कॉलोनी का ही परिचित निकला। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


राजरूपपुर स्थित नमन वसुधा विहार कॉलोनी निवासी रामराज के मुताबिक, 14 जुलाई की रात स्कूटी कॉलोनी की पार्किंग में खड़ी की थी। सुबह स्कूटी गायब थी। खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चल सका। 16 जुलाई को उनके फोन पर मथुरा ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्कूटी का ई-चालान होने का संदेश मिला।

उन्होंने चालान के साथ अपलोड फोटो को देखा तो कॉलोनी का सम्मुख कुमार स्कूटी चलाता दिखा। रामराज का कहना है कि उन्होंने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। स्कूटी बरामदगी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें