कार्यक्रम में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रशासन के माध्यम से पत्रक सौंपे जाएंगे। इसकी जानकारी युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 लाख पद रिक्त पड़े हुए हैं।
युवा मंच एवं सहयोगी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी रोजगार अधिकार अभियान के तत्वावधान में 29 सितंबर को पत्थर गिरजाघर में युवा पंचायत करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रशासन के माध्यम से पत्रक सौंपे जाएंगे। इसकी जानकारी युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 लाख पद रिक्त पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
टीजीटी-पीजीटी के 25 हजार पद, प्राथमिक विद्यालयों में करीब 85 हजार पद रिक्त होने की सूचना विधानसभा में दी गई है। इसी तरह राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, स्वास्थ्य, तकनीकी संवर्ग, समूह 'ग' और प्रशासन में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बीपीएड शिक्षकों व सहायक प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों कंप्यूटर शिक्षकों के पदों का सृजन किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा अनेकों भर्तियां वर्षों से अधर में लटकी हुई हैं। इन तमाम मुद्दों को युवा पंचायत में उठाया जाएगा।
युवा मंच के जय प्रकाश यादव ने बताया कि 28 सितंबर को शहीद भगतसिंह जयंती के ऐतिहासिक मौके पर ऐनी बेसेंट स्कूल छोटा बघाड़ा में सायं 5 बजे परिचर्चा रखी गई है जिसमें युवाओं के ज्वलंत मुद्दों और देश के जो समक्ष चुनौतियां हैं उन पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। युवा मंच के बागीश धर राय ने बताया कि रोजगार अधिकार अभियान में सुपर रिच पर समुचित टैक्स, शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार की गारंटी, खाली पदों को तत्काल भरने और हर व्यक्ति की सम्मानजनक जिंदगी की गारंटी करने जैसे को उठाया जा रहा है।