फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : थरवई में युवक की हत्या, घर से कुछ दूर पर मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 20 Nov 2023 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

थरवई निवासी कुंदन उर्फ नासिक (26) पुत्र आशिक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके दो बड़े भाई शेर और पसेरे की भी कई साल पहले शहर में हत्या कर दी गई थी। छोटा भाई राजा बाबू जेल में बंद है।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई थाना क्षेत्र के थरवई में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूर पर स्थित शराब के ठेके के पास मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन

 

 

थरवई निवासी कुंदन उर्फ नासिक (26) पुत्र आशिक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके दो बड़े भाई शेर और पसेरे की भी कई साल पहले शहर में हत्या कर दी गई थी। छोटा भाई राजा बाबू जेल में बंद है। कुंदन रविवार की रात घर से किसी काम से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश शराब के दुकान के पास मिली। बताया जाता है कि वह शराब का भी लती था। उसकी पत्नी मायके में रह रही है। कुंदन अपनी मां के साथ गांव में रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें