फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नए पुल से युवक ने यमुना में लगाई छलांग, गोताखोरों ने निकाला बाहर

Thu, 18 Jan 2024 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के बक्शी बाजार निवासी मिराज (35) पुत्र  अलाउद्दीन ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। कूदने के तुरंत बाद पुल से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
यमुना में कूदे युवक को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया है। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए।

विज्ञापन


खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के बक्शी बाजार निवासी मिराज (35) पुत्र  अलाउद्दीन ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। कूदने के तुरंत बाद पुल से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हरकत में आए ईगल 24 व 25 के जवानों ने पानी में कूदकर और युवक को बाहर निकाल लिया। नाका चौकी प्रभारी आलोक रंजन ने बताया कि युवक को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें