फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मेजा में बबूल के पेड़ में फांसी के फंदे पर झूल गया युवक, घर में मचा कोहराम

Youth hanging on the noose in the Acacia tree at Meja, created chaos in the house
मेजा। बृहस्पतिवार रात में परवा गांव में एक युवक सुनसान स्थान पर बबूल के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया। मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। घर में कोहराम मचा हुआ है।

परवा गांव के अंबे लाल सिंगरौली में कारोबार करते हैं। यहां परवा गांव में उनकी पत्नी सुशीला देवी अपने बेटों के साथ रहती है। बृहस्पतिवार रात में अंबे लाल के पांच बेटों में दूसरे नंबर का सतीश निषाद (19) घर से गायब हो गया। सुबह लोग शौच को बाग की तरफ जाने लगे तो वहां पर एक खेत में बबूल के पेड़ में रस्सी के सहारे एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई दिखी। नजदीक जाकर ग्रामीणों ने देखा तो उसकी शिनाख्त सतीश निषाद के रूप में की गई। सूचना पाकर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
मां बिलख पड़ी। उधर, जेवनिया चौकी इंचार्ज सुशील दूबे मौके पर पहुंच पेड़ में झूल रही लाश को निकलवाया और चीरघर भेज दिया। उधर, लोग दबी जुबान से बताया कि प्रेम प्रपंच के चक्कर में सतीश ने मौत को गले लगा लिया। हालांकि चौकी इंचार्ज का कहना है कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। मेजा कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि तफ्तीश में प्रेम प्रपंच की ही बात सामने आई है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें