फांसी के फंदे से झूलकर युवक ने दे दी जान
इसी तरह कोरांव थाना क्षेत्र के गोबरी कुंडरी कोटिया गांव में शुक्रवार रात्रि को एक बजे के करीब 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से कोहराम मचा रहा। जानकारी के मुताबिक पन्नालाल (40) पुत्र स्वर्गीय शंभू नाथ घर से 100 मीटर की दूरी पर बीती रात्रि को नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर लटक कर जान दे दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिता पुत्र के विवाद के कारण पन्नालाल ने फांसी लगा ली।
सुबह घर में जब लोग खेत की तरफ गए तो देखा कि पन्नालाल फांसी के फंदे पर झूल रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त मामले की सूचना कोरांव पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक पन्नालाल को दो बेटी तथा एक बेटा है। वहीं पत्नी सिरशम देवी एवं माता ठोसा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।