इलाके में एक युवक द्वारा रामलीला कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।
मऊआइमा बैद्यनाथपुर मजरा कल्याणपुर में रामलीला का कार्यक्रम मंचन चल रहा था। रामलीला के दौरान एक युवक बंदूक से हर्ष फायरिंग करने लगा। इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने मोबाइल में बना लिया।
कुछ देर बाद फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी दयाशंकर पुत्र सिपाही लाल निवासी वैद्यनाथ कल्याणपुर मऊआइमा के खिलाफ रिपोर्ट कर लिया। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है।