झूंसी थाना क्षेत्र के नीबीकला गांव में रिंग रोड के पास शुक्रवार की रात दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी हुए अंकित पुष्पाकर (19) पुत्र दुर्गादीन निवासी सोतापुर, जमुनीपुर गांव थाना सरायइनायत की मौत हो गई।
झूंसी थाना क्षेत्र के नीबीकला गांव में रिंग रोड के पास शुक्रवार की रात दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी हुए अंकित पुष्पाकर (19) पुत्र दुर्गादीन निवासी सोतापुर, जमुनीपुर गांव थाना सरायइनायत की मौत हो गई। अंकित के पिता दुर्गादीन गांव में फूलमाला की दुकान लगाते हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी अंकित पुष्पाकर (19) पुत्र दुर्गादीन पुलिस लाइन में प्राइवेट काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। शुक्रवार की देर शाम को वह बाइक से ड़्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। नीबीकला गांव में रिंग रोड के पास पहुंचने पर सामने आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
हादसे में अंकित बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गई। उधर, युवक के मौत की खबर उसके परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में एक बार फिर रोना-पीटना मच गया था। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी जुटे रहे।