फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 18 Nov 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सोरांव -- मृतक सोनेलाल पटेल की फाइल फोटो
विज्ञापन
ददौली गांव में मंगलवार सुबह सबमर्सिबल पंप चलाने के दौरान करंट लगने से सोनेलाल पटेल (24) की मौत हो गई। वह खेत में फसल की सिंचाई करने गया था, तभी करंट से झुलस गया। मृतक के बड़े भाई धर्मराज ने सोरांव पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

धर्मराज ने आरोप लगाया कि सबमर्सिबल पंप का तार कटा हुआ था। उन्होंने कहा कि पंप मालिक ने स्वयं चालू न करके सोनेलाल को बुलाया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोरांव प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें