फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : किराना कारोबारी का शव फंदे से लटकता मिला, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 10 Apr 2024 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज हालीपार इलाके का रहने वाला अजय कुमार (33) किराने की दुकान चलाता था। बुधवार को सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर परिजनों ने जब आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के शिवकुटी इलाके में एक युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी परिवार के लोगों सुबह हुई जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिवार के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो शव  फंदे से लटक रहा था। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज हालीपार इलाके का रहने वाला अजय कुमार (33) किराने की दुकान चलाता था। बुधवार को सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर परिजनों ने जब आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार के लोगों ने जब खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अजय का शव  फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा। 

परिवार के लोग इस मामले में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। अजय दो भाइयों में बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक शादी न होने के कारण कुछ परेशान चल रहा था। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें