फोटो कैप्शन: मांडा में बारिश के पानी से जलमग्न सड़क, पंचायत भवन आदि की फोटो।
तिसेन तुलापुर गांव में निमंत्रण में गए युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी प्रेम शंकर पुत्र अमरजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शिव आधार के यहां निमंत्रण में गया था। वहां मामूली बात पर सिविल सर्जन, उसके बेटे अभिषेक उर्फ सचिन और दो अज्ञात लोगों ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर चचेरा भाई आशीष कुमार बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पत्थर लेकर दौड़ा लिया। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फर्जी बैनामे के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज
टिकरी गांव की पैतृक जमीन को जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज के जरिये बेचने के आरोप में डीसीपी यमुनानगर के निर्देश पर मांडा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मूलतः मिर्जापुर के जिगना, दुगौली निवासी अनिरुद्ध पांडेय ने डीसीपी यमुनानगर को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि टिकरी गांव में उनकी पैतृक संपत्ति है। आरोपी राजेश्वरी देवी ने कपूर चंद्र जायसवाल की मिलीभगत से जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज से जमीन का बैनामा करा दिया। क्रेता संकठा प्रसाद, सुषमा पांडेय पत्नी अनुराग तिवारी तथा विक्रेता राजेश्वरी देवी और कपूर चंद्र जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की आख्या भी पीड़ित के पक्ष में है। डीसीपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।