कोहड़ारघाट में डंपर से खिंचाव के बाद जर्जर बिजली का खंम्भा। संवाद
मंगलवार को क्षेत्र में एक अनियंत्रित डंपर चालक की लापरवाही से हादसा होते-होते टल गया। पुलिस चौकी के पास डंपर का डाला ऊपर उठा होने से 11 केवीए लाइन के तार में उलझ गया। तारों में खिंचाव के चलते सड़क किनारे लगे तीन बिजली के पोल गिर पड़े। तार टूटने से इलाके में आवागमन बाधित हो गया। कस्बे के अश्विनी जैन ने बताया कि चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर या वाहन नहीं था। घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी गई है। स्थानीय निवासियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने और फरार चालक पर कार्रवाई की मांग की है।